लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद ने दी दाढ़ी काटने की धमकी तो ओवैसी ने किया पलटवार, कहा- अकेले घूमता हूं, आओ मुझे गोली मारो!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 10:37 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आरएसएस मेरी हत्या करवाना चाहता है। मैं भी शहीद होने के लिए तैयार हूं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद ने ओवैसी को उल्टा करके दाढ़ी काटने की धमकी दी। ओवैसी ने कहा कि आरएसएस मेरी हत्या करवाना चाहता है।

एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आरएसएस मेरी हत्या कराना चाहता है। 'आजतक' के अनुसार ओवैसी ने कहा, 'वे (आरएसएस) हमारी हत्या कराना चाहते हैं। लेकिन मैं डरता नहीं हूं। मैं शहीद होने के लिए तैयार हूं। मैं शहर में अकेले घूमता हूं। आओ और मुझे गोली मारो। मैं तारीख बताता हूं, आओ और मुझे मारो।'

इससे पहले निज़ामाबाद के बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद ने असदुद्दीन ओवैसी को धमकी देने के अंदाज में कहा कि मैंने असदुद्दीन ओवैसी को चेतावनी दी है कि मैं उनको एक क्रेन से उल्टा लटका दूंगा और उनकी दाढ़ी काट दूंगा।" भाजपा सांसद यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने कहा कि मैं आपकी दाढ़ी को मुख्यमंत्री से चिपकाकर उसका प्रमोशन करूंगा।

बता दें कि तेलंगाना के निजामाबाद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद अरविंद धर्मपुरी ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। ओवैसी  शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ निजामाबाद में जनसभा करने वाले थे, जिसका स्थानीय बीजेपी सांसद धर्मपुरी इस जनसभा का विरोध कर रहे थे।

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ ओवैसी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने 10 जनवरी को एक मार्च का आवाहन किया है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां