लाइव न्यूज़ :

मोदी ने जब पायजामा-पैंट पहनना सीखा नहीं था, तब नेहरू, इंदिरा ने देश की फौज बनाई थी: कमलनाथ

By भाषा | Updated: April 14, 2019 20:09 IST

लोकसभा चुनाव 2019: खंडवा जिले के हरसूद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘‘मोदी जी आप देश की सुरक्षा की बात करते हैं। क्या 5 साल पहले (मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले) देश सुरक्षित हाथों में नहीं था?’

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी। कमलनाथ ने कहा, ‘‘सबसे ज्यादा आतंकवादी हमले किसकी सरकार में हुए?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने (मोदी) पायजामा-पैंट पहनना सीखा नहीं था, तब पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने इस देश की फौज, एयरफोर्स और नेवी बनाई थी।

खंडवा जिले के हरसूद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘‘मोदी जी आप देश की सुरक्षा की बात करते हैं। क्या 5 साल पहले (मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले) देश सुरक्षित हाथों में नहीं था?’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘मोदी जी जब आपने पायजामा और पैंट पहनना सीखा नहीं था, तब जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने इस देश की फौज बनाई थी, एयरफोर्स बनाई थी, नेवी बनाई थी। और आप कहते हो देश सुरक्षित है आपके नीचे।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘सबसे ज्यादा आतंकवादी हमले किसकी सरकार में हुए? किसके कार्यकाल में हुए? किसकी सरकार थी दिल्ली में जब संसद पर आतंकी हमला हुआ? भाजपा की सरकार थी और आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा आतंकी हमले जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहती है तब होते हैं।’’

उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते थे कि करोड़ों युवाओं को रोजगार देंगे। कितने युवाओं को रोजगार मिला है? आज भी युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। मोदीजी कहते थे अच्छे दिन आएंगे। किसके अच्छे दिन आए? मोदी जी कहते थे काला धन आएगा। क्या काला धन आया? कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकमलनाथनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह