लाइव न्यूज़ :

केरल के एक शहर में अचानक पानी के नल से निकलने लगी शराब, लोग नजारा देखकर रह गए हैरान

By भाषा | Updated: February 6, 2020 18:08 IST

केरलः आबकारी अधिकारियों ने भारत में बनी विदेशी शराब के पुराने भंडार का बड़ा हिस्सा एक गड्ढे में बहा दिया जो रिस कर पास ही में बने अपार्टमेंट के खुले जलाशय में चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देसोचिए! अगर आपके पानी के नल से शराब की आपूर्ति शुरू हो जाए तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी। केरल के त्रिशूर जिले में चलाक्कुडी में एक अपार्टमेंट के निवासी उस समय हैरान रह गए जब सोमवार को उनके नल से पानी के साथ शराब आने लगी। 

सोचिए! अगर आपके पानी के नल से शराब की आपूर्ति शुरू हो जाए तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी। यह कोई कोरी कल्पना नहीं है बल्कि केरल के एक अपार्टमेंट की हकीकत है। केरल के त्रिशूर जिले में चलाक्कुडी में एक अपार्टमेंट के निवासी उस समय हैरान रह गए जब सोमवार को उनके नल से पानी के साथ शराब आने लगी। 

दरअसल, आबकारी अधिकारियों ने भारत में बनी विदेशी शराब के पुराने भंडार का बड़ा हिस्सा एक गड्ढे में बहा दिया जो रिस कर पास ही में बने अपार्टमेंट के खुले जलाशय में चली गई। एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘विभिन्न ब्रांडों की शराब के 450 मामले थे...हमने अदालत के आदेश के अनुसार इसे नष्ट कर दिया लेकिन हमें नहीं मालूम था कि इससे ये सभी मुद्दे खड़े हो जाएंगे।’’ 

इस घटना से न्यू सोलोमन्स अपार्टमेंट में रह रहे 18 परिवार प्रभावित हुए और उनके नल से पानी में शराब मिलकर आने लगी। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपार्टमेंट के निवासियों के अस्थायी इस्तेमाल के लिए 5,000 लीटर क्षमता के पानी के टैंक की व्यवस्था की और जलाशय को साफ करने की प्रक्रिया चल रही है। 

इरिन्जालाकुडा के आबकारी अधिकारियों ने छह साल पहले एक बार से करीब 2,200 लीटर शराब जब्त की थी। एक स्थानीय अदालत के हाल के आदेश के आधार पर उन्होंने पुराना भंडार नष्ट करने, बार के परिसर में एक गड्ढा खोदने का फैसला किया और रविवार को इसमें शराब बहा दी। 

निवासियों की परेशानियों के बारे में सुनकर आबकारी अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने उन्हें स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने तथा जलाशय साफ कराने का वादा किया। चलाक्कुडी पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं