लाइव न्यूज़ :

जब सभी के साथ आने का समय है तो गांधी परिवार का ‘शर्मनाक घमंड’ देश के समक्ष झलक रहा: भाजपा

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल भाजपा ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन को लेकर कांग्रेस की आलोचना के मद्देनजर बुधवार को उस पर करारा हमला बोला और कहा कि जब देश के एकजुट होकर इस वायरस का मुकाबला करने का समय है तो उस वक्त गांधी परिवार का ‘‘शर्मनाक घमंड’’ देश के समक्ष झलक रहा है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी पार्टी को जब संकट की इस घड़ी में जिम्मेदाराना व्यवहार करना चाहिए था तब वह ‘‘भ्रामक’’ खबरें प्रसारित करने और भय का वातावरण खड़ा करने का काम कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने कहा, ‘‘यह व्यक्ति अपनी पार्टी के लिए भी बड़ा सरदर्द बन गया है। अब वह बड़े टीका उत्पादक कंपनियों में से एक को निशाना बना रहा है। शर्म आनी चाहिए आपको।’’

राहुल गांधी ने इससे पहले टीके को लेकर पर भेदभाव का आरोप लगाया था और कहा था कि देश की आपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मित्रों’ को अवसर मिल गया है।

उन्होंने सरकार की टीके की रणनीति की तुलना नोटबंदी से भी की और दावा किया कि इससे उद्योगपतियों को फायदा हुआ और आम आदमी को तकलीफें उठानी पड़ी।

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए पात्रा ने पूछा कि गांधी परिवार आखिर क्यों उद्यमशील भारतीयों से ‘‘घृणा’’ करता है। इसलिए कि वह गांधी परिवार पर ‘‘निर्भर नहीं’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘गांधी परिवार और कांग्रेस चाहते थे कि टीका सभी के लिए उपलब्ध हो। कांग्रेस शासित राज्य भी टीके के मामले में सक्षम होना चाहते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब उन्हें अनुमति मिल गई है तो राहुल गांधी कह रहे हैं कि इससे निजी कंपनियों को फायदा होगा।’’

संकट की घड़ी में निजी क्षेत्र की भूमिका की सराहना करते हुए पात्रा ने कहा कि उनकी ही बदौलत आज देश में टीके उपलबध हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश में कोविड-19 की जांच हो रही है तो वह निजी क्षेत्र की बदौलत है। इतना ही नहीं लोगों की जान बचाने में निजी क्षेत्र के अस्पताल, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इससे पहले ऑक्सीजन के निर्यात को लेकर केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार अपने ही लोगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं कर पा रही है।

संतोष ने वाद्रा पर भ्रामक खबर फैलाने और भय का वातावरण बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सिर्फ चार मीट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन का निर्यात किया गया और शेष औद्योगिक ऑक्सीजन था।

उन्होंने कहा कि अब चिकित्सीय ऑक्सीजन के उत्पादन में देश की क्षमता 7000 मीट्रिक टन पहुंच गई है।

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक तथा निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक होगी।

एसआईआई ने ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा कि अगले दो महीनों में वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे