लाइव न्यूज़ :

जब भारत पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था: सिंह

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कुछ साल पहले तक जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था।

उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 महामारी नहीं होती, तो भारत की अर्थव्यवस्था 2024 तक पांच खरब (ट्रिलियन) अमेरीकी डॉलर हो जाती।

सिंह ने कहा, ‘‘भारत की शक्ति आज बढ़ी है। इसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है, चाहे वह आईटी क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, व्यापार, रक्षा या अर्थव्यवस्था में हो। भारत इन सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहे हैं। भारत क्रय शक्ति समता के मामले में तीसरा सबसे बड़ा देश है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अगले कुछ वर्षों में 100 प्रतिशत साक्षरता दर भी हासिल करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि पहले भारत पहले ‘‘विदेशों से सब कुछ, यहां तक ​​कि छोटे हथियार भी आयात करता था’’ लेकिन अब देश दुनिया के शीर्ष 25 रक्षा निर्यातकों में से एक है।

सिंह ने कहा, ‘‘अभी कुछ साल पहले तक स्थिति ऐसी थी कि जब देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो भारत को कोई गंभीरता से नहीं लेता था।’’

उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की संस्कृति सर्वोत्तम है। आप कहेंगे कि हर देश ऐसा ही कह रहा होगा। मैं आपको यह साबित करने के लिए 20-25 उदाहरण दे सकता हूं कि भारत की संस्कृति सबसे अच्छी संस्कृति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग