लाइव न्यूज़ :

भाजपा जब सत्ता में थी, तब उसने किसानों का पूरा ऋण क्यों माफ नहीं किया: शिवसेना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 13:46 IST

महाराष्ट्र सरकार ने 30 सितम्बर, 2019 तक लिए गए दो लाख रुपए तक के फसल ऋण को माफ करने की शनिवार को घोषणा की थी। शिवसेना ने कहा कि किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ करने की दिशा में यह नई सरकार का पहला कदम है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने किसानों के लिए दो लाख रुपए तक का ऋण माफ करने की घोषणा को लेकरमहाराष्ट्र सरकार की प्रशंसा की शिवसेना ने कहा कि फड़नवीस सरकार भी पूरा ऋण माफ कर सकती थी

शिवसेना ने किसानों के लिए दो लाख रुपए तक का ऋण माफ करने की घोषणा को लेकर उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार की प्रशंसा की और पूरा कर्ज माफ करने की भाजपा की मांग को लेकर उस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जब वह सत्ता में थी, उसने तब ऐसा क्यों नहीं किया।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में भाजपा नीत केंद्र सरकार पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि ठाकरे सरकार ने ऐसे समय में किसानों का ऋण माफ करने का फैसला किया है जब देश संशोधित नागरिकता कानून के मुद्दे को लेकर ‘‘जल’’ रहा है। उसने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग भावनाओं की राजनीति खेलकर लोगों को भड़का सकते हैं, लेकिन किसानों के हित में फैसला करने के लिए उन्हें साहस चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार ने 30 सितम्बर, 2019 तक लिए गए दो लाख रुपए तक के फसल ऋण को माफ करने की शनिवार को घोषणा की थी। शिवसेना ने कहा कि किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ करने की दिशा में यह नई सरकार का पहला कदम है। उसने कहा कि पूर्ववर्ती देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान ठाकरे ने ही किसानों का ऋण पूरी तरह माफ करने की मांग की थी।

शिवसेना ने कहा कि फड़नवीस सरकार भी पूरा ऋण माफ कर सकती थी लेकिन उसने तब ऐसा नहीं किया और जब भाजपा विपक्ष में है तो अब वह पूरा ऋण माफ किए जाने की मांग कर रही है। सीएए के समर्थन में रविवार को भाजपा की नागपुर में आयोजित रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सवाल किया था कि क्या इस देश में हिंदू होना एक अपराध है।

शिवसेना ने इसी का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में अधिकतर किसान भी हिंदू हैं और वे आजीविका कमाने के लिए जूझ रहे है। उसने कहा, ‘‘लेकिन हम (शिवसेना) उनके (किसानों की परेशानियों) बारे में सोचते हैं। किसानों के लिए ऋण माफी और 10 रुपए में भोजन उपलब्ध कराने के मामले गरीबों के लिए अहम हैं, लेकिन भाजपा ने इन मामलों पर ध्यान नहीं दिया।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी