नीमच की कंचन बाई ने जान पर खेलकर बच्चों को बचाया, आंगनबाड़ी में मधुमक्खियों का हुआ हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2026 10:37 IST2026-02-04T10:36:26+5:302026-02-04T10:37:09+5:30

Ujjain: पास में ही स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष 45 वर्षीय कंचन बाई मेघवाल का घर है। वह आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित हैंडपंप पर कपड़े धो रही थीं।

When bees attacked Anganwadi center self-help group president risked her life to save innocent children | नीमच की कंचन बाई ने जान पर खेलकर बच्चों को बचाया, आंगनबाड़ी में मधुमक्खियों का हुआ हमला

नीमच की कंचन बाई ने जान पर खेलकर बच्चों को बचाया, आंगनबाड़ी में मधुमक्खियों का हुआ हमला

Ujjain: आंगनबाड़ी केंद्र पर मधुमक्खियों ने हमला किया तो स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष ने अपनी जान पर खेलकर मासूम बच्चों को बचा लिया। इस तरह नीमच जिले की कंचन बाई मेघवाल इंसानियत के प्रति कर्त्तव्य और इसके लिए समर्पण व साहस का उदाहरण बन गई । 

देर से सामने आये घटनाक्रम अनुसार नीमच के पास सोमवार को सुबह आंगनबाड़ी केंद्र पर कई बच्चे मौजूद थे। केंद्र की सहायिका बाकी बच्चों को लेने गई हुई थी। इसी बीच बच्चों पर बाहर से झुंड के रूप में आईं मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। पास में ही स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष 45 वर्षीय कंचन बाई मेघवाल का घर है। वह आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित हैंडपंप पर कपड़े धो रही थीं।

उन्होंने जब बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला होते देखा तो वह दरी और कंबल लेकर दौड़ीं और आनन-फानन में सारे बच्चों पर दरी और कंबल से घेरा बनाकर उन्हें सुरक्षित वहां से निकालकर दूर पहुंचाया। लेकिन इस दौरान उन्हें मधुमक्खियों ने जमकर काटा। बच्चों को बचाकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस बीच आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। डायल 112 को बुलाकर घायल कंचन बाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Web Title: When bees attacked Anganwadi center self-help group president risked her life to save innocent children

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे