लाइव न्यूज़ :

जब अमिताभ बच्चन भूले नाटक के मंचन के दौरान अपनी पंक्तियां

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त अपने अभिनय और आवाज़ के दम पर सिनेमा जगत में विशेष सम्मान हासिल करने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कॉलेज के दिनों में बेहद शर्मीले हुआ करते थे और एक दिन अपनी मां तेजी बच्चन के सामने एक नाटक के मंचन के दौरान अपनी पक्तियां ठीक से नहीं बोल पाए थे।

इन बातों का खुलासा दिग्गज रंगमंच कलाकर डॉली ठाकुर ने पुस्तक ‘‘रीग्रेट्स नन’’ में किया है।

डॉली ने अपनी पुस्तक में 1960 के दशक से लेकर मौजूदा समय में ग्लैमर, फैशन, रंगमंच, फिल्म और विज्ञापन की दुनिया में आए बदलावों के बारे में विस्तार से बताया है।

जब अमिताभ बच्चन दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ी मल कॉलेज में पढ़ाई करते थे, उन दिनों डॉली भी प्रसिद्ध मिरांडा हाउस कॉलेज की छात्रा हुआ करती थीं।

डॉली उन दिनों को याद करते हुए कहती हैं कि सीनियर बच्चन उस समय बहुत शर्मीले और एक बेहद ही सभ्य युवक हुआ करते थे। वह काफी लंबे और दुबले-पतले थे।

एक बार वार्षिक समारोह में नाटक के मंचन के दौरान, दोनों ने बेन लेवी के ‘‘द रेप ऑफ द बेल्ट’’ में एक साथ अभिनय किया। उन्होंने ऐमज़ॉन की रानी एंटोप की भूमिका निभाई और बच्चन ने ज़ीउस की भूमिका निभाई थी।

डॉली उन दिनों की एक तस्वीर को याद करते हुए कहती हैं कि फोटो में अमिताभ का सिर झुका हुआ था। इसके पीछे कारण यह था कि नाटक देखने के लिए उनकी मां तेजी बच्चन आईं थीं और नाटक के दौरान अमिताभ अपनी कुछ पंक्तियां ठीक तरह से नहीं बोल सके थे।

यह पुस्तक हार्पर कॉलिन्स ने प्रकाशित की है। दिग्गज रंगकर्मी ने अपनी पुस्तक में प्रेम, सेक्स, बेवफाई, मातृत्व, प्रतिबद्धता, परमानंद और दिल टूटने के बारे में खुलकर बात की है।

डॉली ने अपनी पुस्तक में इस बात का भी उल्लेख किया है कि कैसे नसीरुद्दीन शाह रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘‘गांधी’’ में महात्मा गांधी की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक थे जबकि एटनबरो उन्हें जवाहरलाल नेहरू के रूप में लेने की इच्छा रखते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण