लाइव न्यूज़ :

‘जब अकबरुद्दीन ने सुषमा स्वराज से बोरिस जॉनसन से फोन पर बात न करने को कहा था’

By भाषा | Updated: September 25, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) में 2017 में न्यायाधीश दलवीर भंडारी के सफल चुनाव के मद्देनजर ब्रिटेन के तत्कालीन विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करने की कोशिश की थी लेकिन संयुक्त राष्ट्र में दूत सैयद अकबरुद्दीन ने उनसे ब्रिटिश नेता से बात न करने की गुजारिश की थी।

पूर्व भारतीय राजदूत ने अपनी किताब ‘‘भारत बनाम ब्रिटेन : अभूतपूर्व कूटनीतिक जीत की कहानी’’ में यह खुलासा किया है।

अकबरुद्दीन ने कहा कि आईसीजे में जीत वैश्विक मंचों के लिए भारत के हालिया दृष्टिकोण के बदलते स्वरूपों को समझने के लिए सबसे अच्छा मामला है। अकबरुद्दीन 2016 में संयुक्त राष्ट्र में भारतीय के स्थायी प्रतिनिधि बने और वर्ष 2020 में भारतीय विदेश सेवा से अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर रहे।

न चाहते हुए भी भारत को कुलभूषण जाधव मामले के लिए आईसीजे जाना पड़ा जिसने अदालत में किसी भारतीय न्यायाधीश के होने की महत्ता साबित की। आईसीजे में न्यायाधीश पद के लिए न्यायाधीश भंडारी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा का शानदार समर्थन मिला। कड़े मुकाबले के बाद ब्रिटेन ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला कर लिया था।

चुनाव से पहले वैश्विक नेताओं और अधिकारियों से काफी बातचीत की गयी थी। इनमें से एक बैठक के बाद अकबरुद्दीन को तत्कालीन विदेश सचिव एस जयशंकर का संदेश मिला कि जॉनसन नयी दिल्ली में विदेश मंत्री से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

अकबरुद्दीन ने अपनी किताब में लिखा, ‘‘मैंने उनके बाकी के संदेश भी नहीं पढ़े और तुरंत डॉ. जयशंकर को फोन लगाया। मेरी बात सुनने से पहले ही उन्होंने मुझे आश्वस्त किया कि शांत रहिए, हम आपके विचार जानते हैं। मैंने अनुरोध किया कि उनकी बात न होने दीजिए।...मैं बस यही सोच रहा था कि ब्रिटेन की ओर से कहीं कोई ऐसा प्रस्ताव न हो जिसे मंत्री के लिए अस्वीकार करना मुश्किल हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया