लाइव न्यूज़ :

जब टीके की सौ करोड़ खुराक लगा दी जाएगी तो इसकी घोषणा रेलवे स्टेशनों, विमानों में की जाएगी : मांडविया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर भारत में जब कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक लोगों को लगा दी जाएगी तो इसकी घोषणा विमानों, पोत, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को दी।

उन्होंने कोविड योद्धाओं पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन करते हुए कहा कि 18 या 19 अक्टूबर को 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिए जाने की संभावना है।

देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीके की 97 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है और 73 प्रतिशत वयस्कों को पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 30 प्रतिशत वयस्कों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘देश 100 करोड़ टीकाकरण लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है। अभी तक कोविड-19 टीके की 97 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। हम कोरोना से लड़ते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘100 करोड़ खुराक का लक्ष्य पूरा हो जाने के बाद हम यह सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में आ जाएंगे कि जिन लोगों ने पहली खुराक ले ली है वे दूसरी खुराक भी ले लें ताकि कोविड-19 से उनका बचाव सुनिश्चित हो जाए।’’

मांडविया ने कहा कि जिस दिन 100 करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा उस दिन स्पाइसजेट एक अरब टीके के पोस्टर अपने विमानों पर लगाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्यकर्मियों की तस्वीरें भी होंगी।

उन्होंने कोविड-19 योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए उन पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल और 13 वीडियो को भी जारी किया।

बायोलॉजिकल ई के टीका पर मांडविया ने कहा कि कच्चा माल प्राप्त होने में विलंब के कारण बायोलॉजिकल ई के टीके में देरी हुई लेकिन नवंबर के अंत तक आंकड़े सौंप दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल