लाइव न्यूज़ :

नये कृषि कानूनों से मप्र के गेहूं उत्पादक किसानों को होगा सबसे बड़ा नुकसान : कमलनाथ

By भाषा | Updated: February 21, 2021 16:18 IST

Open in App

इंदौर, 21 फरवरी नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुये मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को दावा किया कि इन प्रावधानों से सबसे बड़ा नुकसान राज्य के गेहूं उत्पादक किसानों को होगा।

कमलनाथ ने यहां कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा, "मध्य प्रदेश आज गेहूं उत्पादन में देश भर में शीर्ष पायदान पर है और पंजाब को पहले ही पीछे छोड़ चुका है। नये कृषि कानूनों से सबसे ज्यादा नुकसान मध्य प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों को होगा।"

उन्होंने कहा कि नये कृषि कानूनों से औने-पौने दामों पर गेहूं की निजी खरीद को बढ़ावा मिलेगा जिससे किसानों को सरकार का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य नसीब नहीं हो सकेगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कमलनाथ ने यह दावा किया कि नये कानूनों के अमल में आने के बाद ठेका खेती करने वाले किसान बड़े उद्योगपतियों के "बंधुआ मजदूर" बनकर रह जाएंगे।

कमलनाथ ने केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप दोहराया कि वह हमेशा बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा, "अगर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने हैं, तो इससे ठीक पहले राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने का अभियान शुरू कर दिया जाता है ताकि जनता का ध्यान बांटा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू