लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू हुई व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा

By भाषा | Updated: February 5, 2020 05:21 IST

महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हाट्सएप पर आए संदेश के आधार पर पीड़ित महिला से संबंधित जानकारी जिले को भेजेंगी जिस पर जिले से संबंधित थाने की ओर से अविलम्ब कार्यवाही की जाएगी।

Open in App

महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस ने एक और पुख्ता कदम उठाते हुए महिला व्हाटसएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, अशोक कुमार के निर्देशन में राज्य पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में यह सेवा शुरू की गयी है।

कुमार ने यहां बताया कि महिला व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा में महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नम्बर— 9411112780 पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और इस नम्बर पर किसी भी घटना और समस्या से संबंधित मैसेज (संदेश), फोटो या वीडियो व्हाट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं।

उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हाट्सएप पर आए संदेश के आधार पर पीड़ित महिला से संबंधित जानकारी जिले को भेजेंगी जिस पर जिले से संबंधित थाने की ओर से अविलम्ब कार्यवाही की जाएगी। कुमार ने बताया कि इसका फायदा यह होगा कि महिलाएं और छात्राएं अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ और घटना का वीडियो, फोटो और मैसेज पुलिस को भेज सकेंगी।

इसके अलावा, विपरीत परिस्थिति में शिकायत नहीं देने पर सिर्फ मैसेज या वीडियो से भी पुलिस पीड़िता तक पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला व्हाटसएप हेल्पलाइन सेवा के शुरू होने से लोकलाज के चलते थाने नहीं जाने वाली पीड़ित महिलाओं को भी शिकायत देने में आसानी होगी। 

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया