लाइव न्यूज़ :

WhatsApp जासूसी: सोनिया गांधी पर जेपी नड्डा का हमला, कहा- यूपीए सरकार के समय प्रणब और वीके सिंह की जासूसी का आदेश किसने दिया था

By भाषा | Updated: November 2, 2019 22:13 IST

सोनिया ने आरोप लगाया था कि सरकार ने व्हाट्सएप के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की जासूसी के लिए इजरायली सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देइस पर जवाब देते हुए नड्डा ने ट्वीट किया कि सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर चुकी है। सोनिया गांधी दिल्ली में 10 जनपथ स्थित आवास पर ही रहती हैं।

कथित ऑनलाइन जासूसी को लेकर सरकार की आलोचना करने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि सोनिया को बताना चाहिए कि संप्रग सरकार के समय तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी और तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह की जासूसी का आदेश किसने दिया था।

सोनिया ने आरोप लगाया था कि सरकार ने व्हाट्सएप के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की जासूसी के लिए इजरायली सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया था। इस पर जवाब देते हुए नड्डा ने ट्वीट किया कि सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को साफ करना चाहिए कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के समय जासूसी का आदेश किसने दिया था। नड्डा ने कहा, ‘‘श्रीमती गांधी क्या देश को बता सकती हैं कि 10 जनपथ पर किसने संप्रग सरकार में मंत्री रहे प्रणब मुखर्जी और उस समय के सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह की जासूसी का आदेश दिया।’’

सोनिया गांधी दिल्ली में 10 जनपथ स्थित आवास पर ही रहती हैं।

टॅग्स :जेपी नड्डाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल