लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान के साथ व्हाट्सऐप चैट का मामला, एनसीबी ने अनन्या पांडे से दूसरे दिन चार घंटे तक पूछताछ की

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:11 IST

Open in App

मुंबई, 22 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे मादक पदार्थ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को यहां लगातार दूसरे दिन स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं जिनसे चार घंटे तक पूछताछ चली।

एनसीबी के सूत्रों ने यह जानकारी दी और इसके एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनन्या को सोमवार को फिर से बलुाया गया है।

अनन्या के पिता अभिनेता चंकी पांडे उनके साथ एनसीबी कार्यालय पहुंचे। बृहस्पतिवार को भी वह अपनी बेटी के साथ एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे। अनन्या से मामले में कल पहली बार पूछताछ की गई थी।

मामला इस महीने के शुरू में मुंबई अपटीय क्षेत्र में एक क्रूज पोत से मादक पदार्थ बरामद होने से जुड़ा है।

सूत्रों ने बताया कि पिता-पुत्री आज अपराह्न करीब 2.20 बजे कार से दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने कोई ब्योरा दिए बिना कहा कि 22 वर्षीय अभिनेत्री शाम लगभग 6.20 बजे एनसीबी के कार्यालय से घर के लिए रवाना हुईं।

एनसीबी के उपमहानिदेशक अशोक मुथा जैन ने संवाददाताओं से कहा कि जारी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अनन्या को सोमवार को फिर से बुलाया गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या अनन्या ने आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट के बारे में कुछ बताया, जैन ने कहा कि वह जांच से संबंधित ब्योरा साझा नहीं कर सकते।

इस सवाल पर कि क्या अभिनेत्री से पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ तस्करों के बारे में कोई सूचना मिली, एनसीबी अधिकारी ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।

कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों के एकत्र होने के कारण वहां अवरोधक लगाए गए थे और पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी।

एनसीबी क्रूज पोत से मादक पदार्थ मिलने के मामले में जांच कर रही है और इस संबंध में आर्यन सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान एनसीबी को आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच व्हाट्सएप पर हुई कुछ चैट मिली थी।

उन्होंने कहा कि एनसीबी अधिकारी चैट के बारे में कुछ और जानकारी हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को अनन्या को कार्यालय बुलाया गया था जहां उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी।

एनसीबी ने बृहस्पतिवार को अनन्या का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया था।

सूत्रों ने बताया कि इस बीच, शुक्रवार सुबह 24 वर्षीय एक मादक पदार्थ तस्कर को पूछताछ के लिए एनसीबी कार्यालय लाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos