लाइव न्यूज़ :

WhatsApp को इस्तेमाल करने के लिए अब देने पड़ेंगे पैसे, अपने ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने दी ये बड़ी जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2020 13:06 IST

WhatsApp ने जानकारी दी है कि अब उसके कुछ यूजर्स को ऐप के इस्तेमाल के लिए पैसे चुकाने होंगे। कंपनी ने कहा है कि ये नया बदलाव Whatsapp Business यूजर्स के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की है कि अब उसके बिजनेस यूजर्स को एप के इस्तेमाल के लिए पैसे देने होंगेकंपनी ने फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कितने पैसे इसके इस्तेमाल के लिए देने होंगे

WhatsApp दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले चैटिंग प्लेटफॉर्म है। इसका स्वामित्व फेसबुक के पास है और इसे दुनिया भर में करोड़ो लोग इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसी रिपोर्ट्स आई है कि व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को पैसे देने पड़ेंगे।

कंपनी ने अपने एक आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने हालांकि फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी है कि कितने पैसे इसके इस्तेमाल के लिए देने होंगे।

WhatsApp इस्तेमाल के लिए किसे देने होंगे पैसे, जानिए

व्हाट्सएप को करोड़ो लोग इस्तेमाल करते हैं। इसमें आम से लेकर खास लोग भी शामिल हैं। बहरहाल, कंपनी ने जानकारी दी है कि सभी को इसके इस्तेमाल के लिए पैसे नहीं देने होंगे। केवल Whatsapp Business यूजर्स को ही इसके इस्तेमाल के लिए पैसों का भुगतान करना होगा।

Whatsapp Business ने इसके लिए 'pay-to-message' ऑपशन की घोषणा की है। कंपनी ने अपने ब्लॉग में लिखा है, 'हम अपने बिजनस उपभोक्ताओं को कुछ सेवाओं के लिए पैसे चार्ज करेंगे।' वैसे कंपनी ने ये नहीं बताया है कि कितने पैसे लिए जाएंगें।

कंपनी हालांकि अपने आम यूजर्स के लिए फ्री एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड टेक्स्ट, विडियो और वॉइस कॉलिंग की सुविधा देती रहेगी। कंपनी ने गुरुवार को API और सॉफ्टवेयर इंटरफेस यूज करने वाले बिजनसेज का भी एक अपडेट दिया था। आपको बता दें कि कंपनी अपने नॉर्मल व्हाट्सएप यूजर्स के लिए इस तरह के ऐसे पेमेंट से जुड़े नीतियों में कोई बदलाव नहीं करने जा रही है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया