लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है:भाजपा

By भाषा | Updated: October 23, 2021 21:11 IST

Open in App

लखनऊ, 23 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सरकार ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा शुरू की गई प्रतिज्ञा यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया, ''कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसके कुकर्मों के चलते चार दशक पहले ही उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है और यही वजह है कि 2017 में समाजवादी पार्टी के साथ लड़ने के बाद भी जनता ने कांग्रेस को इकाई पर ला दिया था। जन सरोकारों से शून्य कांग्रेस को जनता इस बार शून्य पर लाने की प्रतिज्ञा कर चुकी है।''

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गरीबी हटाने का वादा करने वाली कांग्रेस ने करीब पांच दशक तक राज किया लेकिन आवास, शौचालय, सड़क, रसोई गैस, बिजली कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे सकी।

सिंह ने कहा कि इससे अधिक हास्यास्पद क्या हो सकता है कि जिस पार्टी के मुखिया की कुर्सी मां-बेटा, बेटी के लिए आजीवन आरक्षित हो, वह महिलाओं के लिए आरक्षण का झूठ और भ्रम फैला रहे हैं।

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना ने कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को चुनावी लॉलीपॉप बताया और वाद्रा से सवाल किया, ''क्या कांग्रेस शासित राज्यों में यह प्रतिज्ञाएं लागू हैं? क्या राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब देश में नहीं है? जवाब दें प्रियंका।''

उन्होंने कहा कि प्रियंका अपनी छह प्रतिज्ञाओं को पहले कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करके दिखाएं और फिर उत्तर प्रदेश में घोषणा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?