लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी में जो कुछ हुआ उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया : गहलोत

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:19 IST

Open in App

जयपुर, नौ अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में जो कुछ हुआ उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।

गहलोत ने उत्तरप्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर जारी एक एक वीडियो में कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है । जो अपराधी हैं सरकार को उनको अविलंब गिरफ्तार करना चाहिए और लोगो को न्याय दिलाना चाहिए। यह काम वहां की सरकार का है।’’

उन्होंने वीडियो में कहा,‘‘जिस प्रकार उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार को जो लताड़ लगायी है, मैं समझता हूं कि उसके बावजूद भी अगर राज्य सरकार और वहां का पुलिस प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से शीघ्र न्याय नहीं दिलाये तो यह बहुत दुर्भाग्यपूण होगा।’’

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की वायरल तथाकथित भाषण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘जिस रूप में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने अपने भाषण में कहा था कि मैं गृहमंत्री और सांसद बनने के पहले क्या था..मैं जिस दिन चाहूंगा ऐसी स्थिति पैदा कर दूंगा कि आपलोग यहां से भाग जाओगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो मंत्री अपने मतदाताओं को अगर इस प्रकार की धमकी दे रहा है, उसके बाद में जो कुछ भी हुआ वो देश के सामने है।यह गृह (राज्य) मंत्री को शोभा नही देता है।’’

उन्होंने घटना के बाद में कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी ,राहुल गांधी, भूपेश बगेल दीपेन्द्र हूड्डा और पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी सहित कई नेता गये वहां पर उनको रोकने की कोशिश की गयी जिसका तुक समझ में नहीं आता है।

गहलोत ने कहा, ‘‘ खाली आयोग गठित करने से काम नहीं चलने वाला.. मैं उम्मीद करता हूं कि उच्चतम न्यायालय की और देशवासियों की भावनाओं को समझ कर के अविलंब ऐसी कार्यवाही हो कि जिससे पूरे मुल्क को विश्वास हो कि किसानों के साथ न्याय होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू