लाइव न्यूज़ :

वार्षिक जेल रिपोर्ट में ट्रांसजेंडर कैदियों का विवरण शामिल करने को लेकर क्या कदम उठाए गए : अदालत

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से पूछा कि उसने हालिया ''वार्षिक जेल सांख्यिकी रिपोर्ट 2019'' और भविष्य में आने वाली रिपोर्ट में ट्रांसजेंडर कैदियों का विवरण शामिल करने के लिये क्या कदम उठाए गए?

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने केंद्र से पूछा कि इस वर्ष सितंबर में सरकार के संज्ञान में लाए गए इस मुद्दे पर उसने क्या कदम उठाए और अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा के मुताबिक, जिसका परीक्षण एक विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जा रहा था।

पीठ ने एएसजी से कहा, '' निर्देश लें और सात दिसंबर तक हमें बताएं कि आपने इस पर क्या किया? अन्यथा, हम समिति को यहां तलब करेंगे।''

अदालत खुद को पत्रकार और आपराधिक न्याय एवं अपराध शास्त्र का स्वतंत्र शोधकर्ता करार देने वाले करण त्रिपाठी की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

याचिका में अदालत से ट्रांसजेंडर कैदियों का विवरण वार्षिक जेल रिपोर्ट में शामिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया था।

सुनवाई के दौरान त्रिपाठी के वकील अखिल हसीजा ने पीठ को बताया कि उनके मुवक्किल ने इस बारे में सितंबर में केंद्र सरकार को एक प्रस्तुति भी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो