लाइव न्यूज़ :

बच्चों में कोविड के बढ़ते मामलों के नियंत्रण के लिए बीएमसी ने क्या कदम उठाए हैं : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:36 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि शहर में नौ मई तक करीब 12,000 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

बीएमसी के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल साखरे ने न्यायमूर्ति अमजद सैय्यद और न्यायमूर्ति जी. एस. कुलकर्णी की पीठ को बताया कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 17 बच्चों की मौत हुई है।

अदालत ने बीएमसी से जानना चाहा कि बच्चों को समय पर और उचित इलाज मुहैया कराने के लिए क्या किया जा रहा है।

साखरे ने अदालत को बताया कि बीएमसी ने शहर में स्वास्थ्य संबंधी आधारभूत संरचना का आधुनिकीकरण किया है और वह महामारी की तीसरी लहर के लिए तैयार है।

उन्होंने बताया कि राज्य ने कोविड-19 से ग्रस्त होने वाले बच्चों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शहर में सिर्फ दो बच्चों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

साखरे ने उच्च न्यायालय को बताया, ‘‘हमने अलग बिस्तर रखे हैं, बच्चों के उपचार के लिए पर्याप्त सुविधा है।’’

कोविड-19 महामारी संबंधी मुद्दों के उचित प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पीठ ने पूछा कि क्या बीएमसी ने बीमार बच्चों की देखभाल करने वालों और अभिभावकों के लिए उचित प्रबंध किया है।

साखरे ने बताया, ‘‘हां, हमने जरुरत पड़ने पर अस्पताल में रूकने वाले अभिभावकों और माता-पिता की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया है। उनके (अभिभावक/माता-पिता) टीकाकरण की जरुरत है।’’

उन्होंने बताया कि बीएमसी के वार्षिक बजट का 12 प्रतिशत हिस्सा शहर में स्वास्थ्य संबंधी आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने पर खर्च किया जा रहा है।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए दो जून की तारीख तय की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम