लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय आखिर कर क्या रहा है : नगालैंड की घटना पर राहुल गांधी ने कहा

By भाषा | Updated: December 5, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर नगालैंड के मोन जिले में उग्रवाद रोधी अभियान के दौरान कई लोगों की मौत होने की घटना की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ‘‘आम लोग और सुरक्षाकर्मी अपनी ही जमीन पर सुरक्षित नहीं हैं’’ तो सरकार को ‘‘सही-सही जवाब’’ देना चाहिए कि गृह मंत्रालय आखिर क्या कर रहा है।

नगालैंड में पुलिस ने कहा कि राज्य के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वह इस घटना की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि क्या यह गलत पहचान का मामला है। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैनिक की भी मौत हो गई थी।

घटना की पृष्ठभूमि में राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘यह दिल दुखाने वाला है। भारत सरकार को सही-सही जवाब देना चाहिए। गृह मंत्रालय आखिरकार कर क्या रहा है, जब आम नागरिक, यहां तक कि सुरक्षाकर्मी अपनी ही जमीन पर सुरक्षित नहीं हैं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक ट्वीट में कहा, “नगालैंड से हृदयविदारक खबर आ रही है, सभी पीड़ित परिवारों के लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं। वे न्याय के हकदार हैं।”

आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में कांग्रेस ने कहा, “नगालैंड से आई दुखद खबर बेहद परेशान करने वाली है। उत्तर पूर्व में बार-बार हिंसा की घटनाएं कानून- व्यवस्था बनाए रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने में मोदी सरकार की विफलता का स्पष्ट संकेत हैं।”

पार्टी ने कहा, “प्रधानमंत्री और गृहमंत्री - सरकार हमारे नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ क्यों है?”

सेना ने रविवार को इस मामले की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का आदेश दिया और इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त किया।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि म्यांमा की सीमा से लगने वाले मोन जिले में उग्रवादियों की संभावित गतिविधियों की विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया गया था।

सेना ने कहा कि कई सुरक्षाकर्मी अभियान में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और एक जवान की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos