लाइव न्यूज़ :

राहुल द्वारा सिंधिया को याद करने के पीछे क्या मजबूरी: मंत्री

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:14 IST

Open in App

इंदौर, 10 मार्च राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साल भर पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की पृष्ठभूमि में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को कहा कि राहुल के अब जाकर सिंधिया को याद करने के पीछे कौन-सी मजबूरी है?

राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को कथित तौर पर कहा था कि सिंधिया भाजपा में रहकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी नहीं बन सकेंगे और उन्हें लौटकर कांग्रेस में ही आना होगा।

सिलावट, सिंधिया के उन समर्थकों में गिने जाते हैं जिनकी साल भर पहले कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार के तख्तापलट में अहम भूमिका रही थी।

सिलावट ने यहां संवाददाताओं से कहा, "अब ऐसी कौन-सी मजबूरी आन पड़ी है कि राहुल को सिंधिया की याद आ रही है? जब सिंधिया कांग्रेस में थे, तब उन्हें उनकी याद क्यों नहीं आई?"

उन्होंने दावा किया कि सिंधिया को राहुल अब इसलिए याद कर रहे हैं क्योंकि उनके भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस सूबे में "समाप्ति की कगार" पर है।

सिलावट ने आरोप लगाया कि सिंधिया पर टिप्पणी के जरिये राहुल उनके बारे में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। सिंधिया की सरपरस्ती में पिछले साल मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले वरिष्ठ नेताओं में से एक सिलावट ने कहा, "हमारा जीना-मरना अब भाजपा में ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह