लाइव न्यूज़ :

जानिए क्या है 'शेकलटन क्रेटर' जहां 24 अगस्त को लैंड करेगा चंद्रयान-3 का रोबोटिक उपकरण, दुनिया का कोई भी देश नहीं कर पाया ऐसा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 14, 2023 14:50 IST

शेकलटन क्रेटर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है। शेकलटन क्रेटर (Shackleton Crater)। यह एक ऐसी जगह है जहां अब तक दुनिया के किसी भी देश ने अपना लैंडर उतारने का कारनामा नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे चंद्रयान-3, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हो गयाजिस जगह रोबोटिक उपकरण उतरेगा उसका नाम है शेकलटन क्रेटरशेकलटन क्रेटर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है

नई दिल्ली: भारत का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3, 14 जुलाई, शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हो गया। इस बेहद खास मिशन पर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया की निगाहें भी टिकी हुई हैं। भारत के चंद्र अभियान को जो बात सबसे खास बनाती है वह है उस जगह का चुनाव जहां आगामी 24 अगस्त को चंद्रयान 3 मिशन का रोबोटिक उपकरण उतरेगा। जिस जगह रोबोटिक उपकरण उतरेगा उसका नाम है शेकलटन क्रेटर (Shackleton Crater)। यह एक ऐसी जगह है जहां अब तक दुनिया के किसी भी देश ने अपना लैंडर उतारने का कारनामा नहीं किया है।

शेकलटन क्रेटर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित है। इसकी स्थिति ऐसी है कि  क्रेटर के किनारे की चोटियाँ लगभग निरंतर सूर्य के प्रकाश के संपर्क में रहती हैं, आंतरिक भाग हमेशा छाया में रहता है। इसका कारण यह है कि चंद्रमा अपनी धुरी पर पृथ्वी की तुलना में केवल 1.5°, 23.5° पर थोड़ा झुका हुआ है। इस जगह का तापमान -267 डिग्री फारेनहाइट रहता है।

वे स्थान जहां सूर्य कभी नहीं पहुंचता, उन्हें स्थायी छाया वाले क्षेत्र (पीएसआर) के रूप में जाना जाता है।  माना जाता है कि शेकलटन क्रेटर जैसे पीएसआर में पानी की बर्फ और अन्य सामग्रियां होती हैं जो आसानी से गैस में बदल जाती हैं क्योंकि ये क्षेत्र इतने ठंडे और अंधेरे में होते हैं। यदि पीएसआर में महत्वपूर्ण जल बर्फ जमा होने की पुष्टि हो जाती है तो  भविष्य में मानव अन्वेषण के लिए संसाधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है। चंद्रयान-3 का उद्देश्य चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी का पता लगाना ही है।

इसके अलावा यहां पर अमोनिया, मिथेन, सोडियम, मरकरी और सिल्वर जैसे जरूरी संसाधन मिल सकते हैं। बता दें कि इस मिशन को लेकर देशभर में उत्साह है। पहले के मुकाबले इस बार चंद्रयान 3 का लैंडर ज्यादा मजबूत पहियों के साथ 40 गुना बड़ी जगह पर लैंड होगा इसलिए इसके सफल होने की उम्मीदें भी चंद्रयान 2 के मुकाबलें काफी ज्यादा हैं।

टॅग्स :चंद्रयान-3चंद्रयानइसरोनासाचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया