लाइव न्यूज़ :

क्या है ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता सम्मान’, कौन होगा इसको पाने का हकदार, किस धातु का बनेगा यह पुरस्कार

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देस्म्मान पर हिंदी में लिखा होगा ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता सम्मान।’इस पर कमल के फूल की नक्काशी बनी होगी।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को प्रोत्साहित करने के लिए पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर शुरू किया गया ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता सम्मान’ देश की एकता और अखंडता में योगदान देने वाले संस्थानों या व्यक्तियों को दिया जाएगा।इस सम्मान की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में गुजरात के केवड़िया में आयोजित पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन में थी। सरकार पटेल की प्रतिमा ‘यूनिटी स्टैच्यू’ यहीं स्थित है।गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सम्मान राष्ट्रीय एकता और अखंडता को प्रोत्साहित करने में दिए गए प्रेरक योगदान तथा सशक्त एवं अखंड भारत के मूल्यों को मजबूती देने वालों को दिया जाएगा। नस्ल, पेशा, पद या लिंग के भेदभाव के बिना कोई भी व्यक्ति यह सम्मान पाने का हकदार होगा। यह सम्मान बेहद दुर्लभ मामलों में बहुत योग्य व्यक्ति को मरणोपरांत भी दिया जा सकेगा।अधिसूचना में कहा गया है कि सम्मान पाने वालों के नाम भारत के राजपत्र में प्रकाशित होंगे और राष्ट्रपति के निर्देशानुसार सम्मान पाने वाले सभी लोगों के नाम की सूची रखी जाएगी। यह सम्मान कमल के पत्ते के आकार का होगा। इसकी लंबाई छह सेंटीमीटर, चौड़ाई छह और दो सेंटीमीटर, और मोटाई चार मिलीमीटर होगी। यह शुद्ध चांदी और सोने का बना होगा। इस पर कमल के फूल की नक्काशी बनी होगी।उसपर हिन्दी में लिखा होगा ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता सम्मान।’ राष्ट्रपति को इस सम्मान को वापस लेने, देने से इंकार करने और उसे रद्द करने का अधिकार होगा। ऐसी स्थिति में सम्मान पाले वाले व्यक्ति/संस्था का नाम रजिस्टर से काट दिया जाएगा। ऐसे में सम्मान पाने वाले को पदक और सनद लौटाना होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया