लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी में ऐसा है क्या जो सरकार उनका व्हाट्सएप हैक करने की जहमत उठाएगी: मौर्य

By भाषा | Updated: November 4, 2019 18:44 IST

यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'वे (प्रियंका गांधी) उत्तर प्रदेश में बुरी तरह हारने वाली पार्टी की नेता हैं। उन्हें सिर्फ ट्विटर पर राजनीति करनी है। ऐसे में आखिर उनमें ऐसा क्या है कि सरकार उनका व्हाट्सएप हैक करने/करवाने की जहमत उठाएगी।' 

Open in App
ठळक मुद्देकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा- प्रियंका में ऐसा क्या कि सरकार उनका व्हाट्सएप हैक करना चाहेगी। प्रियंका यूपी में बुरी तरह हारने वाली पार्टी की नेता हैं। उन्हें सिर्फ ट्विटर पर राजनीति करनी है: मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस द्वारा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का व्हाट्सएप हैक होने की आशंका जताए जाने के बाद सोमवार को व्यंग्य करते हुए कहा कि आखिर प्रियंका में ऐसा है क्या कि सरकार उनका व्हाट्सएप हैक करना चाहेगी।

मौर्या ने कहा, 'वह उत्तर प्रदेश में बुरी तरह हारने वाली पार्टी की नेता हैं। उन्हें सिर्फ ट्विटर पर राजनीति करनी है। ऐसे में आखिर उनमें ऐसा क्या है कि सरकार उनका व्हाट्सएप हैक करने/करवाने की जहमत उठाएगी।' 

उपमुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। इस दौरान संवाददाताओं ने जब अयोध्या मुद्दे सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'जब काशी आता हूँ तो बाबा विश्वनाथ, कालभैरव, संकट मोचन का दर्शन जरूर करता हूँ। भोलेनाथ जी भगवान राम को जपते हैं और भगवान राम भोलेनाथ जी को जपते है। राम मंदिर बनाने की कामना तो है ही।' 

उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या राम जन्मभूमि मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय का जो भी फैसला होगा, हम उसका स्वागत करेंगे। डीएचएफ़एल कंपनी से चंदा लेने और उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री पर कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों मौर्या ने कहा कि 17 मार्च से यह सारी प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी और 19 मार्च को हमारी सरकार ने शपथ लिया था।

उन्होंने कहा कि इसमें प्राथमिकी और गिरफ्तारी किए जाने के साथ ही सीबीआई जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विपक्षी दल के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार ईमानदार है और भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है। जिसने भी गलत किया होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रियंका गांधीकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया