लाइव न्यूज़ :

Florona: क्या है फ्लोरोना संक्रमण और कितना खतरनाक है यह, जानिए इसके बारे में सबकुछ

By रुस्तम राणा | Updated: January 1, 2022 16:30 IST

फ्लोरोना, फ्लू और कोरोना का दोहरा संक्रमण है। इसमें मरीज इंफ्लुएंजा वायरस यानी फ्लू के साथ-साथ कोविड-19 से एकसाथ संक्रमित हो जाता है और दोहरे संक्रमण के कारण यह मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लू और कोरोना का दोहरा संक्रमण है फ्लोरोनाइजराइल ने चेताया, तेजी से फैल सकता है ये फ्लोरोना

कोरोना और इसके नए वैरिएंट ओमीक्रोन के खतरे के बीच एक नए किस्म का संक्रमण सामने आया है। इस संक्रमण का पहला केस इजराइल में दखने को मिला है जिसे फ्लोरोना (Florona) कहा जा रहा है। इजराइल में एक गर्भवती महिला में फ्लोरीना देखने को मिला है जो अपने बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने कोरोना वैक्सीन नहीं ली थी। इसे दोहरा संक्रमण भी कहा जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है फ्लोरोना, कितना खतरनाक है यह, यदि खतरनाक है तो इससे बचने के अब तक क्या उपाय हैं और  इसके लक्षण क्या है?

क्या है फ्लोरोना?

फ्लोरोना, फ्लू और कोरोना का दोहरा संक्रमण है। इसमें मरीज इंफ्लुएंजा वायरस यानी फ्लू के साथ-साथ कोविड-19 से एकसाथ संक्रमित हो जाता है और दोहरे संक्रमण के कारण यह मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। मार्च 2020 में दुनिया में कोविड-19 महामारी के शुरूआत के बाद ऐसा संक्रमण पहली बार देखा गया है।

यह कितना खरतनाक है ?

यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों वायरस के एक साथ मरीज के शरीर में प्रवेश करने से यह कोविड 19 से भी दोगुना खतरना को हो सकता है। इंफ्लूएंजा वायरस के संक्रमण में निमोनिया, मायोकार्डिटिस जैसे कई गंभीर लक्षण देखने को मिलते हैं जिनसे कई बार मरीज की मौत भी हो सकती है। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय और सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल ने चेतावनी जारी की है कि ये संक्रमण तेजी से फैल सकता है या फैल रहा है।

कैसे होते हैं इसके लक्षण?

फ्लोरोना को लेकर अभी तक वैज्ञानिकों के पास ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन अब तक जो जानकारी है उसके अनुसार, इससे संक्रमित व्यक्ति के अंदर कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इन लक्षणों में निमोनिया और श्वसन से संबंधित परेशानियां के साथ मायोकार्डिटिस भी हो सकता है। इनकी वजह से सही स्वास्थ्य देखरेख ना होने पर मरीज की मौत का जोखिम बहुत बढ़ जाता है।

कैसे बचे ?

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय मुताबिक फ्लोरोना से बचाव के लिए छह महीने से अधिक उम्र के सभी लोगों को इंफ्लूएंजा की वैक्सीन लगवाने की सलाह दी गई है। इस वैक्सीन को कोरोना वैक्सीन के साथ दी जा सकती है। इसके अलावा सामाजिक दूरी का पालन, मास्क धारण करना, सैनिटाइजेशन जैसे एहतियात भी जरूरी हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है