लाइव न्यूज़ :

दिल्ली—दून राजमार्ग पर पेड़ों को बचाने के लिए क्या किया जा रहा:उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: August 11, 2021 23:39 IST

Open in App

नैनीताल, 11 अगस्त उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से पूछा कि दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर पेड़ों को बचाने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं ।

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने के लिए साल के ढ़ाई हजार से अधिक वृक्षों के कथित कटान को लेकर दायर की गई एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने प्राधिकरण से पूछा कि सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए क्या किसी और तरीके से वृक्षों के कटान की भरपाई की जा सकती है ।

अदालत ने प्राधिकरण से दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर वृक्षों को बचाने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में भी पूछा और उन्हें इस संबंध में 25 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा ।

जनहित याचिका में कहा गया है कि देहरादून के निकट राजाजी राष्ट्रीय पार्क का हिस्सा मोहंड एक जलागम क्षेत्र है और पूरी दून घाटी को साल भर पेयजल की आपूर्ति करता है ।

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग इस क्षेत्र से सटा हुआ है और राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने के लिए सरकार द्वारा करीब 2500 वृक्ष काटे जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू