लाइव न्यूज़ :

जब 'नफरत का जहर' फैलाया जा रहा है तो 'अमृत महोत्सव' क्या है:राहुल गांधी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि आजादी का कोई मतलब नहीं है जब तक यह सभी के लिए न हो । साथ ही उन्होंने पूछा कि जब देश में ''नफरत का जहर'' फैलाया जा रहा है तो 'अमृत महोत्सव' का क्या मतलब है।

गांधी की यह टिप्पणी असम के दरांग जिले में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान पुलिस और कथित अतिक्रमणकारियों के बीच हुई झड़प के बाद आई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हुए।

घटना के बाद एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया, जिसमें कैमरा लिए एक व्यक्ति मृत व्यक्ति पर वार कर रहा है जिसके सीने में गोली लगी है। बाद में उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

गांधी ने एक ट्वीट में 'असम' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए पूछा, ''जब देश में नफरत का जहर फैलाया जा रहा है तो 'अमृत महोत्सव' क्या है? आजादी का क्या मतलब है अगर यह सभी के लिए नहीं है।''

इस बीच, कांग्रेस नेताओं ने असम के राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात की और उनसे उचित पुनर्वास पैकेज की घोषणा होने तक दरांग के सिपाझार में अतिक्रमण हटाने के अभियान को रोकने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान