लाइव न्यूज़ :

यह हो क्या रहा है... देखिए, मुख्य सचिव को तलब कर सीएम नीतीश ने पूछा, बिहार में अफसरों की मनमानी पर सख्त

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2021 19:16 IST

जनता दरबार में मौजूद मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री ने तुरंत तलब किया. उन्होंने कहा कि ये चीफ सेक्रेट्री साहब सुनिये इधर...... इसके बाद मुख्य सचिव तुरंत हाजिर हुए.

Open in App
ठळक मुद्देलगातार शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भी अचंभित हो गये.हाल ही में मीटिंग हुई तब तो इस तरह के मामले नहीं आये. अंचल अधिकारी व अन्य अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं. 

पटनाः बिहार में जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उस वक्त आगबबूला हो गए, जब उनके सामने दर्जनों ऐसी शिकायतें आईं, जिसमें प्रशासन की खामियां थीं. यही नहीं अधिकारियों के मनमानेपन की भी बातों से उन्हें रूबरू होना पड़ा.

भूमि विवाद और अधिकारों की लापरवाही का मामला सुनकर मुख्यमंत्री दंग रह गये. अधिकांश मामले स्थानीय थाना और अंचल के सामने आये. इस दौरान लोक शिकायत निवारण अधिनियम की भी पोल खुल गई. लोक शिकायत में निर्णय आने के बाद आदेश का पालन अधिकारी नहीं कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में दर्जनों ऐसे मामले आये, जिसमें लोक शिकायत अधिनियम में फैसला आने के बाद भी अंचलाधिकारियों ने उस आदेश का पालन नहीं किया. शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री हरकत में आये और मुख्य सचिव को कहा कि देखिए यह क्या हो रहा है? वहीं भूदान की जमीन को लेकर भी मुख्यमंत्री अचानक चिंतित दिखे.

जनता दरबार में मौजूद मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री ने तुरंत तलब किया. उन्होंने कहा कि ये चीफ सेक्रेट्री साहब सुनिये इधर...... इसके बाद मुख्य सचिव तुरंत हाजिर हुए. लगातार शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भी अचंभित हो गये. उन्होंने कहा कि हाल ही में मीटिंग हुई तब तो इस तरह के मामले नहीं आये. अब हमने जनता दरबार शुरू किया तो इस बात की जानकारी मिल रही कि अंचल अधिकारी व अन्य अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं. 

उन्होंने तत्काल मुख्य सचिव से लेकर आमिर सुबहानी तक जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को एक लाइन से खड़ा कर सुना दिया कि आखिरकार किस तरीके से प्रशासन के लोग काम कर रहे हैं?  मुख्यमंत्री ने कहा कि भूदान की जमीन को लेकर 2018 में ही पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया था. लेकिन आज तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई.

कमिटी ने अब तक क्या किया, कितना काम हुआ इसकी समीक्षा करिये. क्योंकि काफी पहले ही भूदान की जमीन को लेकर कमेटी बनाई गई और कोई रिपोर्ट नहीं आई. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अपने प्रधान सचिव को इस मामले को देखने को कहा. यह तो काफी चिंता विषय है. आप लोग इस मामले को देखिए. हम भी इस मामले को एक दिन देखेंगे.  

मुजफ्फरपुर से आये इस शख्स की बात सुन कर मुख्यमंत्री गुस्से में आ गये. तुरंत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और कहा कि तुरंत इसको दिखवाइए. युवक कह रहा कि जनता दरबार जाने की बात कहने पर वहां का अधिकारी कहता है कि प्रधानमंत्री के यहां जाओ.

यह कह रहा कि बिना पैसे का कुछ नहीं होता. इसकी जांच करवाइए और कार्रवाई करिए. दरअसल, उस युवक मुख्यमंत्री से शिकायत किया कि उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. इसको लेकर हम हर जगह गये लेकिन न्याय नहीं मिला. थाना वाला मिला हुआ है. शख्स ने कहा कि हम कहां जायें आप ही बताइए..? कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही. यह कहकर युवक फुट-फुट कर रोने लगा.

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू