लाइव न्यूज़ :

भाजपा का जो हाल पश्चिम बंगाल में हुआ, वहीं हाल उत्तर प्रदेश में होगा : राकेश टिकैत

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:34 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), तीन जून किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा का जो हाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुआ वहीं हाल आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में भी होगा।

उन्होंने जींद के उझाना गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी पार्टी अपने घोषणा पत्र में तीनों नए कृषि कानूनों को सही ठहराएगी, किसान उसका सूपड़ा साफ करने का काम करेंगे।

टिकैत ने कहा उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से भी बुरा हाल भाजपा का विधानसभा चुनाव में होगा और इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने रणनीति तैयार कर ली है।

उन्होंने कहा कि जहां तक आंदोलन की सफलता की बात रही तो किसान सफल होने तक आंदोलन करेंगे, लेकिन हमें विश्वास है कि 2024 के बाद किसान आंदोलन नहीं करेंगे, क्योंकि तब तक तीनों कृषि कानून रद्द हो जाएंगे और कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी पर कानून बन जाएगा।

गौरतलब है कि उझाना गांव में पिछले छह दिनों से एक किसान आग का घेरा बनाकर किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था जिसे मनाने संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य उझाना गांव में पहुंचे थे।

टिकैत ने बद्दोवाल टोल प्लाजा पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें चुनाव के दौरान अपनी ताकत दिखानी होगी क्योंकि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार चुनाव की तैयारी करेगी, दूसरी तरफ हम सरकार को सबक सिखाने की तैयारी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर