दो करोड़ रुपये की ‘व्हेल वमन’ जब्त, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 13, 2021 20:54 IST2021-11-13T20:54:14+5:302021-11-13T20:54:14+5:30

'Whale vomit' worth Rs 2 crore seized, two people arrested | दो करोड़ रुपये की ‘व्हेल वमन’ जब्त, दो लोग गिरफ्तार

दो करोड़ रुपये की ‘व्हेल वमन’ जब्त, दो लोग गिरफ्तार

नागपत्तिनम (तमिलनाडु), 13 नवंबर तमिलनाडु में नागपत्तिनम जिले के वेदारण्यम से व्हेल मछली के आंत से निकलने वाला दो किलोग्राम का ‘एम्बरग्रिस’ जब्त किया गया, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये है तथा इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक खुफिया सूचना मिलने के बाद वे वेत्तईकरानीरुप्पु तट पर निगरानी रख रहे थे तभी उन्होंने यह जब्ती की और लोगों को गिरफ्तार किया।

‘एम्बरग्रिस’ मोम जैसा एक ठोस पदार्थ होता है जो व्हेल मछलियों के पाचन तंत्र में उत्पन्न होता है और इसे आम तौर पर ‘‘व्हेल वमन’’ भी कहा जाता है। इसे तस्करी के जरिये श्रीलंका भेजा जाना था।

चूंकि, भारत में वन्यजीव संरक्षण कानून, 1972 के तहत व्हेल मछली विलुप्त प्रजातियों की सूची में शामिल है इसलिए एम्बरग्रिस रखना गैरकानूनी है।

पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कैसे इन दोनों लोगों को यह पदार्थ मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Whale vomit' worth Rs 2 crore seized, two people arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे