लाइव न्यूज़ :

डीएनडी के पास विनिर्मित आर्द्रभूमियां मध्य 2021 तक करेंगी 150 करोड़ लीटर गंदे जल का शोधन

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर विशेषज्ञों ने मंगलवार को कहा कि कालिंदी कुंज के समीप यमुना के बाढ़ के मैदान में बनायी जा रही 11 आर्द्रभूमियां 2021 के मध्य तक रोजाना करीब 150 करोड़ लीटर गंदे पानी का शोधन करना शुरू कर देंगी।

फिलहाल इलाके की विभिन्न अनधिकृत कॉलोनियों से गंदा पानी सीधे यमुना में जाता है और उसे प्रदूषित करता है।

विनिर्मित आर्द्रभूमि 115 हेक्टेयर में बनाए जा रहे दक्षिणी जैव विविधता पार्क का हिस्सा है। इसे दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे के नीचे बनाया जा रहा है।

उन 11 आर्द्रभूमियों में से पहली शुक्रवार को चालू हो गयी। यह रोजाना 1.5 से दो करोड़ लीटर अपशिष्ट जल का शोधन कर सकती है।

इस परियोजना पर काम कर रहे 12 सदस्यीय दल के अगुवा पारिस्थितिकी विज्ञानी सी आर बाबू ने कहा, ‘‘ बाढ़ के मैदान में किलोकरी से लेकर बटला हाउस तक तीन किलोमीटर के क्षेत्र में विकसित की जा रही आर्द्रभूमियां करीब 25 नालों से 150 करोड़ लीटर गंदे पानी का शोधन करेंगी।

महारानी बाग नाला उनमें सबसे बड़ा नाला है। उससे रोजाना 25-50 करोड़ लीटर गंदा पानी आता है।

बाबू ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ये विनिर्मित आर्द्रभूमियां दिल्ली में पारंपरिक सीवेज शोधन संयंत्रों का विकल्प हैं, जिनका या तो पूरी क्षमता से इस्तेमाल नहीं किया गया या सही से गंदे जल का शोधन नहीं करते। इन विनिर्मित आर्द्रभूमियों से बहने वाले पानी की गुणवत्ता यमुना के समान होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर