लाइव न्यूज़ :

पश्चिम रेलवे 22 नवंबर से आठ और वातानुकूलित उपनगरीय सेवाएं शुरू करेगा

By भाषा | Updated: November 19, 2021 19:42 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) 22 नवंबर से यहां आठ और वातानुकूलित उपनगरीय सेवाएं शुरू करेगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन नई अतिरिक्त ट्रेनों के साथ, वातानुकूलित उपनगरीय सेवाओं की संख्या मौजूदा 12 से बढ़कर 20 हो जाएगी। अधिकारी ने कहा, ‘‘पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड में यात्रियों की सुविधा के लिए आठ नई वातानुकूलित सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे इन सेवाओं की संख्या 20 हो जाएगी।’’

इसके अलावा, पश्चिम रेलवे ने चर्चगेट और बांद्रा के बीच धीमी गति वाली दो ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि एक वातानुकूलित लोकल विरार और चर्चगेट के बीच, दो बोरीवली और चर्चगेट के बीच और एक गोरेगांव और चर्चगेट स्टेशनों के बीच चलायी जायेगी। अधिकारी ने बताया कि डाउन दिशा में एक सेवा चर्चगेट और नालासोपारा के बीच, दो चर्चगेट और बोरीवली के बीच और एक चर्चगेट और गोरेगांव के बीच संचालित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया