लाइव न्यूज़ :

यात्री ट्रेनों पर कोविड-19 की मार से पश्चिम रेलवे को 5,000 करोड़ रुपये का सालाना नुकसान : महाप्रबंधक

By भाषा | Updated: February 23, 2021 14:21 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 फरवरी कोविड-19 संकट के मद्देनजर यात्री ट्रेनों के परिचालन में कटौती और इनमें क्षमता से कम लोगों के सफर करने के कारण पश्चिम रेलवे को सालाना करीब 5,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। रेलवे के एक आला अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं को बताया, "कोविड-19 संकट के चलते हमें यात्री ट्रेनों के राजस्व के मामले में 5,000 करोड़ रुपये का सालाना नुकसान हो रहा है।"

कंसल के मुताबिक कोविड-19 के डर के कारण अब भी कई लोग रेल के सफर से हिचक रहे हैं।

महाप्रबंधक ने बताया, "अभी पश्चिम रेलवे की जो यात्री ट्रेनें चल रही हैं, उनमें से कुछ रेलगाड़ियों में तो कुल सीट क्षमता के केवल 10 प्रतिशत लोग ही सफर कर रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप से पहले पश्चिम रेलवे में करीब 300 यात्री ट्रेनें चलती थीं, लेकिन सरकार ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए पिछले साल मार्च के दौरान देश भर में यात्री ट्रेनें बंद कर दी थीं।

कंसल ने हालांकि कहा कि यात्री ट्रेनों का परिचालन अब तेज गति से पटरी पर लौट रहा है और इससे पश्चिम रेलवे के किराया राजस्व में सुधार की उम्मीद है।

महाप्रबंधक ने बताया, "गुजरे 11 महीनों के दौरान पश्चिम रेलवे ने अपनी करीब 300 यात्री ट्रेनों में से 145 रेलगाड़ियों को सिलसिलेवार तरीके से बहाल कर दिया है, यानी हमारी करीब 50 फीसद यात्री ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू हो गया है।"

उन्होंने बताया कि पश्चिम रेलवे अगले सात दिनों के भीतर मध्यप्रदेश में छह और यात्री ट्रेनों का परिचालन बहाल करने जा रहा है।

कंसल ने हालांकि स्पष्ट किया कि फिलहाल पश्चिम रेलवे कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी यात्री ट्रेनों को विशेष रेलगाड़ियों के रूप में चला रहा है और महामारी की रोकथाम के लिए केवल आरक्षित टिकटों के आधार पर लोगों को इनमें सफर की अनुमति दी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम रेलवे ने पिछले साल कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान एक मई से 31 मई के बीच 1,234 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाकर करीब 19 लाख लोगों को अलग-अलग राज्यों में उनके गंतव्यों तक पहुंचाया था।

कंसल, इंदौर-देवास-उज्जैन-रतलाम खंड के निरीक्षण के लिए मध्यप्रदेश के दौरे पर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू