लाइव न्यूज़ :

पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, कई इलाकों में शीतलहर

By भाषा | Updated: December 27, 2020 17:29 IST

Open in App

लखनऊ, 27 दिसंबर बर्फीली पछुआ हवा ने उत्त्तर प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप रहा। इस अवधि में ज्यादातर मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी गिरा।

इसमें कहा गया कि सर्द पछुआ हवा चलने से खासी गलन महसूस की जा रही है। हालांकि ज्यादातर इलाकों में दिन में खिली धूप निकली लेकिन बर्फीली हवा के कारण सर्दी से कुछ खास राहत नहीं मिली।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के वाराणसी, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ तथा बरेली मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान चुर्क राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसमें कहा गया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे