लाइव न्यूज़ :

पछुआ हवा ने बढ़ायी ठंड : जल्द राहत मिलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 23, 2020 15:18 IST

Open in App

लखनऊ, 23 नवम्बर पछुआ हवा चलने से पिछले दो दिनों में उत्तर प्रदेश के मौसम में काफी तब्दीली आयी है और राज्य के कुछ पूर्वी हिस्सों में शीतलहर चली।

आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने सोमवार को बताया कि पिछले सप्ताह उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण वहां से आयी ठंडी हवा के कारण उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आयी है। इससे ठंड बढ़ गयी। हालांकि आने वाले एक—दो दिन में तापमान कुछ सामान्य होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होगी। इससे उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि होगी।

मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के कुछ इलाकों में शीतलहर चली।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली तथा आगरा मण्डलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा अयोध्या, कानपुर, लखनऊ तथा मेरठ मण्डलों में भी यह सामान्य से कम रहा।

इस अवधि में मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा