लाइव न्यूज़ :

पश्चिम घाट का संरक्षण परिदृश्य महत्वपूर्ण :रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 6, 2020 19:40 IST

Open in App

कोच्चि, छह दिसंबर इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) की एक नयी रिपोर्ट के अनुसार भारत के पश्चिमी घाट पर जनसंख्या के दबाव, शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन का खतरा है। यूनेस्को ने पश्चिमी घाट को 2012 में प्राकृतिक वैश्विक धरोहर स्थल का दर्जा दिया था।

पिछले सप्ताह प्रकाशित ‘आईयूसीएन वर्ल्ड हेरिटेज आउटलुक 3’ 2014 से 2017 की पिछली रिपोर्टों पर आधारित है जिनका उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या विश्व के 252 प्राकृतिक वैश्विक धरोहर स्थलों का संरक्षण दीर्घकालिक रूप से उनके संरक्षण के लिहाज से पर्याप्त है या नहीं।

2020 रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी घाट की पर्वत श्रृंखला का संरक्षण परिदृश्य महत्वपूर्ण चिंता का विषय है। यह दुनिया के जैव विविधता वाले आठ सबसे गर्म स्थानों में से एक है।

यदि किसी स्थान का संरक्षण परिदृश्य अहम चिंता का विषय है तो इसके मूल्यों को कई वर्तमान या संभावित खतरे होते हैं और मध्यम से लेकर दीर्घकाल के लिए इन मूल्यों को संरक्षित रखने के लिहाज से अतिरिक्त संरक्षण उपाय जरूरी होते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘पश्चिमी घाट के संदर्भ में आंतरिक और बाहरी जनसंख्या दबाव को देखते हुए इतनी जैव विविधता होना असाधारण है।’’

इसमें कहा गया है कि नयी सड़कों के निर्माण, मौजूदा सड़कों को चौड़ा करना, बिजली उत्पादन जैसे विकास कार्यों के दबाव से भी यहां खतरा बना रहेगा।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘पूरे क्षेत्र में गतिविधियां चला रहे विभिन्न हितधारकों की बड़ी संख्या को देखते हुए राजनीतिक रूप से पूरे पश्चिमी घाट का संरक्षण और प्रबंधन बहुत ही कठिन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos