पश्चिम मध्य रेलवे ने 3012 किलोमीटर मार्ग पर विद्युतीकृत का काम पूरा किया : सिंह

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:32 IST2021-04-01T21:32:44+5:302021-04-01T21:32:44+5:30

West Central Railway completes electrified work on 3012 km route: Singh | पश्चिम मध्य रेलवे ने 3012 किलोमीटर मार्ग पर विद्युतीकृत का काम पूरा किया : सिंह

पश्चिम मध्य रेलवे ने 3012 किलोमीटर मार्ग पर विद्युतीकृत का काम पूरा किया : सिंह

जबलपुर (मप्र), एक अप्रैल पश्चिम मध्य रेलवे ऐसा जोन बन गया है, जिसका पूरा 3012 किलोमीटर मार्ग विद्युतीकृत हो गया है। यह जानकारी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘’रेल मंत्रालय द्वारा सितंबर 2017 में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। 29 मार्च 2021 को कोटा मंडल के श्रीनगर-जालिंदी खंड पर मुख्य सुरक्षा आयुक्त के द्वारा विद्युतीकरण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही पश्चिम मध्य रेलवे पूर्ण विद्युतीकृत होने वाला पहला जोन बन गया है। पश्चिम मध्य रेलवे पर कुल 3012 किलोमीटर मार्ग विद्युतीकृत हो गया है।’’

सिंह ने कहा विद्युतीकरण से अब पश्चिम मध्य रेलवे को डीजल पर होने वाले खर्च पर करीब 100 करोड़ रुपये की बचत सालाना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: West Central Railway completes electrified work on 3012 km route: Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे