लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष पर केस दर्ज, कहा था पुलिसकर्मियों और टीएमसी कार्यकर्ताओं को पीटें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2019 10:27 IST

दिलीप घोष ने कहा कि अगर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ तो वह फिर से इस तरह का बयान देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल पुलिस ने पहले से (मेरे खिलाफ) 22 मामले दर्ज कर रखे हैं । एक और जुड़ जाएगा। मुझे फर्क नहीं पड़ता।’’

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस के गुंडों और पुलिसकर्मियों से डरने की जरूरत नहीं-घोषदिलीप घोष ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता हमारे लिए मच्छर, कीड़े-मकोड़े की तरह हैं

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हमला होने पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों की पिटाई करने और बाद में मामले को संभाल लेने संबंधी बयान देकर विवाद पैदा कर दिया है। उनके इसी बयान पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

पूर्वी मेदनीपुर जिले के मेचेडा में सोमवार रात पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों और पुलिसकर्मियों से डरने की जरूरत नहीं है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं पर अक्सर हमले होते हैं। दोषियों को पकड़ने की जगह पुलिस फर्जी मामलों में हमारे लड़कों को फंसा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप पर हमला होता है तो तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों को पीट दीजिए। डरने की जरूरत नहीं । कोई भी दिक्कत होगी तो हम हैं ना, सब संभाल लेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम को जेल भेजा जा सकता है, तो तृणमूल कांग्रेस के ये नेता तो हमारे लिए मच्छर, कीड़े-मकोड़े की तरह हैं।’’ 

घोष के बयान के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। तृणमूल कांग्रेस ने भड़काऊ बयान देने के लिए भाजपा और उसके नेताओं की आलोचना की है। 

तृणमूल कांग्रेस के नेता और मंत्री पार्थ चटर्जी ने संवाददताओं से कहा, ‘‘घोष का बयान भाजपा नेताओं के बदले की भावना को जाहिर करता है। हम राज्य में अमन-चैन का माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसे भड़काऊ बयानों की भर्त्सना करते हैं।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है