लाइव न्यूज़ :

West Bengal Voter List 2025: महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद पश्चिम बंगाल?, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा-बिहार के लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ रहे, सियासत तेज

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2025 15:43 IST

West Bengal Voter List 2025: ममता बनर्जी का ताजा बयान कमोबेश दिल्ली चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल के दिए बयान जैसा ही है।

Open in App
ठळक मुद्देममता जी पहले भी कई बार अप्रत्यक्ष तरीके से बिहारी और बाहरी लोगों पर आरोप लगाती रही हैं। केजरीवाल ने भी कहा था कि यूपी-बिहार के लोगों को भाजपा मतदाता सूची में नाम जुड़वा रही है। दिल्ली में आप की हार से भी ममता दीदी ने सीख नहीं ली और उन्होंने फिर से वही गलती दोहरा दी है।

West Bengal Voter List 2025: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के द्वारा भाजपा पर यह आरोप लगाए जाने पर कि बिहारी लोगों के नाम पश्चिम बंगाल के मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। जो काम भाजपा ने महाराष्ट्र और दिल्ली में किया, वही काम अब बंगाल में शुरू हो गया है। लेकिन, ये बंगाल है हम नहीं होने देंगे।’ इसको लेकर बिहार में सियासत गर्मा गई है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि ममता बनर्जी पहले भी बाहरी लोगों के सवाल पर काफी आक्रामक रही हैं। ममता जी पहले भी कई बार अप्रत्यक्ष तरीके से बिहारी और बाहरी लोगों पर आरोप लगाती रही हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का ताजा बयान कमोबेश दिल्ली चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल के दिए बयान जैसा ही है।

केजरीवाल ने भी कहा था कि यूपी-बिहार के लोगों को भाजपा मतदाता सूची में नाम जुड़वा रही है। केजरीवाल को उसकी कीमत चुकानी पड़ी। दिल्ली में आप की हार से भी ममता दीदी ने सीख नहीं ली और उन्होंने फिर से वही गलती दोहरा दी है। पश्चिम बंगाल का चुनाव जब भी होंगे, उनके इस बयान से साख और विश्वसनीयता पर ग्रहण लगेंगे।

नीरज कुमार ने कहा कि ममता बनर्जी का बयान उनकी बिहार के प्रति सोच को दर्शाता है। ऐसे में राजद और कांग्रेस की दोहरा चरित्र भी एक बार फिर से बेनकाब हो गया। अगर बिहार को लेकर इतने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग ममता बनर्जी ने किया तो लालू यादव और तेजस्वी यादव क्यों चुप हैं? लालू जी और तेजस्वी जी को एक बिहारी होने के नाते त्वरित टिप्पणी करनी चाहिए थी।

एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते कांग्रेस को भी अपनी आपत्ति दर्ज करानी चाहिए थी। लेकिन, इन नेताओं के बयान इसलिए नहीं आए हैं कि ममता दीदी कहीं उनसे नाराज न हो जाएं। उन्होंने कहा कि इनको बिहार और बिहारियों से मतलब नहीं है बल्कि खुद की राजनीति चमकाने के लिए ये इंडिया गठबंधन के साथियों का इस्तेमाल करते हैं।

वहीं, प्रवक्ता प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मतदाता सूची बनाना और रिकॉर्ड रखने का काम चुनाव आयोग का होता है। ऐसे में कोई सरकार ये कहे कि हम ये नहीं करेंगे वो नहीं करेंगे ये हो नही सकता है। जहां तक ममता जी ने जो बात कही है वह किस संदर्भ में कही है इसको समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से पूरे समाज में भेदभाव और नफरत फैला रही है।

शायद उन्होंने इस बात की तरफ इंगित किया होगा। भाजपा दिल्ली में अन्य प्रदेशों में लोगों के बीच तनाव और बिखराव पैदा कर वोट बटोरना चाहती है। जहां तक बिहारियों की बात है किसी भी राज्य के आर्थिक विकास में बिहारी लोगों की भूमिका अहम होती है। ऐसे में कोई भी इस तरह से कैसे बोल सकता है? 

टॅग्स :विधानसभा चुनावममता बनर्जीWest Bengal Assemblyमहाराष्ट्रदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025अमित शाहटीएमसीAam Aadmi PartyTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है