लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल हिंसा : आरएसएस की स्वसंसेवकों, कार्यकर्ताओं को प्रेरित रखने के कार्यक्रम की योजना

By भाषा | Updated: May 19, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर चिंतित राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने स्वयंसेवकों को प्रेरित करने का कार्यक्रम शुरू करने तथा उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करने की योजना बनाई है । आरएसएस के सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की अनेक घटनाओं की खबरें आई है। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को भारी बहुमत हासिल हुआ जबकि भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी । भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कैडर उसके कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं । कांग्रेस एवं वाम दलों ने भी ऐसे ही आरोप लगाए ।

तृणमूल कांग्रेस हालांकि इन आरोपों को खारिज किया है ।

इस बीच, आरएसएस के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद संघ के स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं को भारी हिंसा का सामना करना पड़ रहा है और प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी की शह पर जेहादी तत्व अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘ संघ के कार्यकर्ताओं और मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले कार्यकताओं पर हमले हुए हैं। ये हमले इसलिए किये जा रहे हैं क्योंकि हमारी विचारधारा से संबंध रखने वाली भाजपा ने उन विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पैठ बढा ली है जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बहुल हैं । ’’

उन्होंने दावा किया कि संघ और उसके आनुषांगिक संगठनों के सतत कार्यो की बदौलत भाजपा ने पहली बार राज्य में सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ा था । लेकिन अब राज्य में संघ की पूरी व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है ।

आरएसएस के पदाधिकारी ने कहा कि हमारे स्वसंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं पर लगातार हमला गहरी चिंता का विषय है और इस चुनौतिपूर्ण समय में हम उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे । हम उन्हें प्रेरित करने तथा सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद के लिये कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहे हैं ।

इससे पहले, हाल ही में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा की निंदा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग