लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: नदिया जिले में वाहन ट्रक से टकराया, शव यात्रा में शामिल 18 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 28, 2021 15:18 IST

Open in App

कोलकाता, 28 नवंबर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शव ले जा रहा जा एक वाहन रविवार तड़के सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया, जिसके चलते शव यात्रा में शामिल 18 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक मिनी ट्रक पर अर्थी के साथ 35 से अधिक लोग सवार थे। हंसखाली में तड़के करीब तीन बजे इसने पत्थर लदे व सड़क पर खड़े एक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। छह अन्य ने अस्पताल ले जाते समय या उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को शक्तिनगर जनरल अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें कृष्णानगर अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोहरे के चले कम दृश्यता रहने के कारण यह हादसा हुआ होगा। हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति ने बताया कि वह और अन्य लोग चकदाह से नबद्वीप श्मशान घाट जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। भगवान उन्हें इस कठिन समय से उबरने की शक्ति दे।’’ मुख्यमंत्री पीड़ितों के परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का वादा किया।

शाह ने भी शोक संतप्त परिवारों की प्रति संवेदना जताई। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है