लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल : चलती कार में दो पुरुषों ने युवती से छेड़छाड़ की

By भाषा | Updated: December 30, 2020 12:39 IST

Open in App

कोलकाता, 30 दिसंबर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्मदिन की पार्टी से लौट रही युवती के साथ चलती कार में उसी के दो दोस्तों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मामले में 21 वर्षीय पीड़िता द्वारा मंगलवार देर रात को जाधवपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जो दक्षिण 24 परगना जिले के महेशटाला की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता जाधवपुर इलाके के विक्रमगढ़ इलाके में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर रात करीब 11 बजे वाहन से आ रही है जिसमें उसकी एक महिला मित्र सहित कुल तीन मित्र सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, ‘‘दो पुरूष मित्रों ने कथित तौर वाहन में उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। वाहन में सवार दूसरी युवती ने इस पर आपत्ति नहीं की जबकि पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती रही। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को भवानीपुर पुलिस थाने के नजदीक वाहन से बाहर फेंक दिया।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िया ने एक अन्य पुरुष मित्र को फोन पर संपर्क किया, जो उसे जाधवपुर पुलिस थाने ले गया जहां पर उसने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया,‘‘ हम दोनों आरोपी पुरुषों सहित कार में सवार युवती का पता लगा रहे हैं। हम मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से भी उनके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह