लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल जगदीप धनखड़ को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

By भाषा | Updated: December 8, 2019 06:09 IST

हावड़ा शहर पुलिस आयुक्त गौरव शर्मा से बात करने के लिए उन्हें कई कॉल की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल का ममता बनर्जी नीत सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव चल रहा है। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिये हुए थे, जिनपर लिखा था, ‘‘राज्यपाल शर्म करो,

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को शनिवार शाम हावड़ा जिले के लिलुआ स्थित एक कॉलेज में तृणमूल कांग्रेस के कथित सदस्यों ने काले झंडे दिखाए। राज्यपाल उक्त कॉलेज में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिये हुए थे, जिनपर लिखा था, ‘‘राज्यपाल शर्म करो,’।

जब उनके काफिले ने कॉलेज में प्रवेश किया तो उन्होंने धनखड़ को ये तख्तियां और काले झंडे दिखाये। वे नारे लगा रहे थे कि लंबित विधेयकों को मंजूरी देने में देरी के लिए राज्यपाल जिम्मेदार हैं, जिसके चलते इस हफ्ते राज्य विधानसभा को दो दिन के लिए स्थगित करना पड़ा।

जब तृणमूल कांग्रेस के हावड़ा अध्यक्ष अरूप रॉय से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इसे देखूंगा। लेकिन अगर स्थानीय लोग किसी के प्रति अपने गुस्से को जाहिर करते हैं तो हम क्या कर सकते हैं।’’

हावड़ा के जिलाधिकारी (डीएम) मुक्ता आर्य ने कहा कि पुलिस मामले को देख रही है। हावड़ा शहर पुलिस आयुक्त गौरव शर्मा से बात करने के लिए उन्हें कई कॉल की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। राज्यपाल का ममता बनर्जी नीत सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव चल रहा है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं