लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से तीन अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:08 IST

Open in App

कोलकाता, एक फरवरी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय से तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सीईओ कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि जिन तीन अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें आदर्श आचार संहिता और कानून व्यवस्था अनुभाग के प्रभारी सेबल बर्मन शामिल हैं।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनामिका मजूमदार और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित ज्योति भट्टचर्जी का भी तबादला किया गया है।

मजूमदार इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण का काम देखती थीं जबकि भट्टचर्जी के पास मीडिया प्रकोष्ठ संभालने की जिम्मेदारी थी।

सूत्र ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि तीनों का तबादला कहां किया गया है और उनकी जगह कौन लेगा।

पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए