लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 24 दिन के अंदर गिरा तीसरा पुल, सीएम ममता बनर्जी निवेश लाने गई हैं विदेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 24, 2018 17:34 IST

राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में निर्माणाधीन सहित सभी पुलों और फ्लाईओवरों की स्थिति की समीक्षा करेंगी।

Open in App

काकद्वीप, कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 24 सितंबर: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल सोमवार को गिर गया। 

जिला मजिस्ट्रेट वाई रत्नाकर राव ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

उन्होंने कहा, ‘‘एक टीम स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर गयी है। मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है।’’ 

राव ने कहा कि लोगों को पुल के पास जाने से रोकने के लिए घेराबंदी की गई है। इंजीनियर पुल गिरने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

सितंबर महीने में पुल गिरने की यह तीसरी घटना है। 

बंगाल में इस महीने इससे पहले गिरे दो पुल

दक्षिणी कोलकाता का माजेरहाट पुल चार सितंबर को गिर गया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। 

उत्तरी बंगाल में सिलीगुड़ी के निकट सात सितंबर को एक पुराना पुल गिरने से एक ट्रक चालक घायल हो गया। 

राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में निर्माणाधीन सहित सभी पुलों और फ्लाईओवरों की स्थिति की समीक्षा करेंगी।

ममता फिलहाल राज्य में निवेश लाने के लिए जर्मनी और इटली की 12 दिन की यात्रा पर हैं।

काकद्वीप पुल गिरने के बारे में पूछे जाने पर चटर्जी ने ज्यादा विस्तृत रूप से चर्चा किये बिना सिर्फ इतना कहा कि इस पर आवागमन नहीं हो रहा था।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं