लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल ने तीन जनवरी से ब्रिटेन, जोखिम वाले देशों से सीधी उड़ानें निलंबित कीं

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:23 IST

Open in App

कोलकाता, 30 दिसंबर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में बढ़ोतरी के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ब्रिटेन और ‘ज्यादा जोखिम’ वाले देशों से आने वाली सभी सीधी उड़ानों को तीन जनवरी से निलंबित कर रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढोतरी के कारण राज्य के गृह सचिव बी पी गोपालिका ने नागर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर राज्य के फैसले के बारे में सूचित किया। पश्चिम बंगाल में ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण के अब तक 11 मामले आए हैं।

पत्र में कहा गया है, ‘‘विश्व स्तर पर और देश में भी ओमीक्रोन के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अस्थायी रूप से और अगले आदेश तक तीन जनवरी 2022 से ब्रिटेन से कोलकाता के लिए सभी सीधी उड़ानों को निलंबित करने का निर्णय लिया है।’’

गृह सचिव गोपालिका ने नागर विमानन मंत्रालय के सचिव राजीव बंसल को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्णित जोखिम वाले देशों से उड़ानों को राज्य में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जारी किए गए किसी भी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) को वापस ले लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह