लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल एसटीएफ के अधिकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञ सुजापुर विस्फोट स्थल पहुंचे

By भाषा | Updated: November 20, 2020 16:26 IST

Open in App

कोलकाता, 20 नवम्बर पश्चिम बंगाल विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के अधिकारियों ने शुक्रवार को मालदा जिले के सुजापुर में उस प्लास्टिक पुनर्चक्रण कारखाने का दौरा किया जहां एक विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए।

मालदा मंडल के आयुक्त सैयद अहमद बाबा और राज्य पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर गए।

संपर्क किये जाने पर राज्य एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने दो बार घटनास्थल का दौरा किया है। हमने पूरे क्षेत्र को देखा है और जांच बहुत प्रारंभिक चरण में है। हमने कुछ स्थानीय लोगों से बात की है, लेकिन और अधिक तथ्यों को जांचने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि विस्फोट क्या विस्फोटकों के कारण हुआ या किसी यांत्रिक खराबी के कारण, इस संबंध में जांच की जा रही है।

मालदा जिले में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में छह व्यक्तियों की मौत हो गयी थी। राज्य में विपक्षी भाजपा ने घटना की जहां एनआईए जांच की मांग की थी, वहीं सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने उससे मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने को कहा।

विस्फोट को लेकर राजभवन और प्रदेश सरकार के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहा कि ‘‘अवैध बम बनाये जाने’’ पर रोक लगायें।

राज्य के गृह विभाग ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी थी, जिसका प्रभार खुद बनर्जी संभालती हैं। विभाग ने कहा था, ‘‘विस्फोट का अवैध बम बनाने से कोई लेना-देना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे