लाइव न्यूज़ :

मानवाधिकारों के उल्लंघन की एक मिसाल कायम कर रहा है पश्चिम बंगाल : धनखड़

By भाषा | Updated: December 10, 2021 15:48 IST

Open in App

कोलकाता, 10 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य ने मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले में एक मिसाल कायम की है।

राज्यपाल ने ‘मानवाधिकार दिवस’ के अवसर पर एक वीडियो संबोधन में तृणमूल कांग्रेस पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के फलने-फूलने के लिए लोगों के अधिकारों की रक्षा करना आवश्यक है।

धनखड़ ने टि्वटर पर पोस्ट किए गए अपने संबोधन में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल ने मानवाधिकारों के उल्लंघन की एक मिसाल कायम की है। लोगों में डर ऐसा है कि वे इस पर खुलकर चर्चा तक नहीं कर सकते।’’

राज्यपाल ने टि्वटर पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए कहा, ‘‘ममता बनर्जी आपके शासन में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है जो बेहद चिंताजनक है। बंगाल में कानून का नहीं बल्कि शासक का राज है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।’’

दरअसल, जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में पदभार संभालने के बाद से ही कई मुद्दों को लेकर धनखड़ और तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच तनातनी रही है।

इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मानवाधिकार दिवस के अवसर पर टि्वटर पर पोस्ट किए गए एक संदेश में मौलिक अधिकारों का हनन करने वाली ताकतों को हराने के लिए लोगों के बीच एकता का आह्वान किया।

बनर्जी ने लिखा, ‘‘आइए हम नफरत और असमानता से ऊपर उठने का संकल्प लें। आइए हम एक साथ आएं और एक-दूसरे के लिए लड़ें, एक-दूसरे के साथ खड़े हों। हम सब मिलकर उन सभी ताकतों को हरा सकते हैं जो हमारे मौलिक अधिकारों का हनन करने की हिम्मत करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया