लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में 84.61 प्रतिशत मतदान हुआ

By भाषा | Updated: April 7, 2021 21:12 IST

Open in App

कोलकाता, सात अप्रैल पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में छह अप्रैल को 31 विधानसभा सीटों पर 84.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 85.51 प्रतिशत मतदान दक्षिण 24 परगना जिले में दर्ज किया गया जबकि हुगली में 83.75 प्रतिशत और हावड़ा में 83.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हुगली जिले के गोघाट निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 88.67 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।

तीन जिलों के 31 विधानसभा क्षेत्रों में 10,871 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। इनमें 16 सीटें दक्षिण 24 परगना (भाग-दो), सात सीटें हावड़ा (भाग-1) और आठ सीटें हुगली (भाग-एक) की थी।

राज्य में पहले और दूसरे चरण में क्रमश: 84.13 और 86.11 फीसदी मतदान हुआ था।

राज्य में विधानसभा की 294 सीटों में से 91 पर चुनाव संपन्न हो गया है और पांच और चरण शेष हैं।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक परिणाम दो मई को घोषित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह