लाइव न्यूज़ :

छात्र क्रेडिट कार्ड के लिए पश्चिम बंगाल को मिले 26,000 आवेदन

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:43 IST

Open in App

कोलकाता, 13 जुलाई उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये तक के कर्ज की सुविधा वाली छात्र क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पश्चिम बंगाल सरकार को 26,000 से अधिक आवेदन मिले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले महीने योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने बताया कि ये 26,000 से अधिक आवेदन पिछले सप्ताह तक मिले हैं जिसमें करीब 6,059 उन छात्रों के हैं जो पश्चिम बंगाल से हैं लेकिन राज्य के बाहर पढ़ाई कर रहे हैं। करीब 16,800 आवेदक पुरूष हैं और 9,700 आवेदक महिलाएं हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि योजना छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है। आगामी दिनों में हमें और आवेदन मिलने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि कोई छात्र जिस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करेगा उसके लिए शिक्षा ऋण का आवेदन कर सकता है, लेकिन अगर उसने संस्थान को भुगतान कर दिया है तो वह ऋण के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।

बनर्जी ने 30 जून को योजना की शुरुआत की थी जिसके तहत 10वीं कक्षा के बाद छात्र अपनी जरूरत के अनुरूप योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र एमबीबीएस, बीटेक जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रम या अपने कौशल को बढ़ाने के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रम करने के दौरान भी कर्ज के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्हें ऋण के लिए कोई प्रतिभूति देने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि राज्य सरकार प्रतिभू होगी। ब्याज दर चार प्रतिशत होगी और यदि यह अध्ययन अवधि के भीतर चुकाया जाता है तो इसे और कम किया जा सकता है। उच्च शिक्षा के अलावा छात्र लैपटॉप, किताबें खरीदने या ट्यूशन फी और बोर्डिंग शुल्क का भुगतान करने के लिए भी ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह